Moradabad News: आधी रात मोमबत्ती फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, सुबह तक धधकती रहीं लपटें; DMSP ने संभाला मोर्चा

Moradabad News: आधी रात मोमबत्ती फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, सुबह तक धधकती रहीं लपटें; DMSP ने संभाला मोर्चा
Moradabad News: आधी रात मोमबत्ती फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, सुबह तक धधकती रहीं लपटें; DMSP ने संभाला मोर्चा

मुरादाबाद, अमृत विचार: कोतवाली नगर क्षेत्र के बुध बाजार स्थित कुटिया वाली गली में संचालित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात एक बजे भीषण आग लग गई। कई घंटे तक आग की उठती लपटों से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन की त्वरित सक्रियता, बेहतर समन्वय और लगातार चले संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप आग पर शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे तक काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जिलाधिकारी डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राजेंद्र पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। उनके साथ पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सभी उपलब्ध फायर टेंडरों को तत्काल घटनास्थल पर लगाया गया। फायर सर्विस, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पूरी रात लगातार अभियान चलाकर आग को फैलने से रोका तथा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा।

घटना स्थल पर एहतियात के तौर पर फायर एवं पुलिस विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और प्रभावी कार्रवाई के कारण स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *