
मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित गोलबाजार क्षेत्र के लॉज से केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका का शव गुरुवार रात को पुलिस ने बरामद किया गया। उसके साथ मौजूद युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे तुरंत खड़गपुर उपजिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। शिक्षिका बरेली और युवक मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र का रहना वाला है। जबकि पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बरेली जनपद की निवासी शुभांगी माहेश्वरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुभांगी माहेश्वरी का मुगलपुरा प्रथम में रहने वाले आमिर अली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। युवती के परिजन ने विरोध किया तो शुभांगी ने आमिर से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद आमिर ने बिना धर्म बदले ही कथित तौर पर हिंदू धर्म अपनाने का ड्रामा किया था। तीन जुलाई 2023 में आमिर ने मुरादाबाद के तत्कालीन जिला अधिकारी को हिंदू धर्म अपनाने के लिए शपथ पत्र दिया था। जिसमें आमिर ने कहा था कि उसकी हिंदू धर्म आस्था है और वह हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसने शपथ पत्र में अपना नाम आमिर अली से परिवर्तित कर अमित माहेश्वरी रखने की अनुमति मांगी थी। हिंदू धर्म अपनाने की प्रक्रिया संबंधी जांच में मामला फर्जी मिलने पर जिलाधिकारी ने अनुमति नहीं दी थी। इसी बीच शुभांगी के परिजन ने उसकी शादी एक इंजीनियर के साथ कर दी। शादी के बाद अपने पति के साथ पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहने लगी। शादी से पहले बीच चल रहा प्रेम शुभांगी की शादी के बाद बरकरार रहा है। आमिर अली 23 जुलाई को शुभांगी से मिलने खड़गपुर पहुंच गया। खड़गपुर गोलबाजार में लॉज अपने नाम से कमरा बुक कराया कुछ देर बाद घर से बहाना करके शुभांगी भी लॉज में पहुंच गई। दोनाें शाम तक कमरे से नहीं निकले। शाम तक शुभांगी के घर नहीं पहुंचने पर पति अपने परिचितों से जानकारी ली। जानकारी नहीं मिलने पर खड़गपुर टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करने पर पुलिस गोल बाजार के लॉज तक पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में पाया। प्रारंभिक आशंका है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ सेवन किया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभांगी माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि आमिर अली की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
बंगाल पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से किया संपर्क
युवक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर आमिर अली के बारे में जानकारी जुटाई गई। मुरादाबाद पुलिस ने आमिर अली के घर जाकर स्थिति के बारे में पता किया, तब जाकर सारा मामला सामने आया है। आमिर के परिजन भी बंगाल पहुंच गए हैं। महिला के परिजन का आरोप है कि आमिर ने उसे जहर देकर हत्या की है और खुद जहर खाने का नाटक कर रहा है। वहीं मुगलपुरा थाना पुलिस का कहना है कि बंगाल पुलिस की ओर से जानकारी मांगी गई थी।
ये भी पढ़ें