
बिलारी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद और नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ने शनिवार को बिलारी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी और नवनिर्मित भगवान परशुराम पार्क का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले किए।
बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा, परशुराम पार्क का लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने सबसे पहले तहसील कार्यालय की दीवार पर नगर पालिका द्वारा बनवाई गई महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी का अनावरण किया। इसके बाद शाहबाद मार्ग स्थित पालिका के नवनिर्मित भगवान परशुराम पार्क में आचार्य ओम शास्त्री ने विशेष पूजाअर्चना कराई। मंत्री मनोज पांडेय ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान परशुराम को माला पहनाकर पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन पर बुलडोजर से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। ग्रीन वुड फॉर्म हाउस में आयोजित जनसभा में वैश्य, जाट और ब्राह्मण समाज के साथसाथ पालिका सभासदों ने उन्हें भगवान परशुराम के अस्त्र भेंट किए। मंत्री ने कहा कि बिलारी में मिले अपनेपन से उन्हें यह अपना गृह विधानसभा क्षेत्र जैसा लग रहा है।
चंदा चोरी पर विपक्ष को दिया करारा जवाब
“कांग्रेस और सपा के लोग पहले राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, राम जन्मभूमि पर अस्पताल बनवाने की बात करते थे और रामचरितमानस जलवा रहे थे। आज वही लोग नएनए रामभक्त बनकर चंदा चोरी को मुद्दा बनाए घूम रहे हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। चंदा चोरी कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया है।”
पेपर लीक और राशन वितरण पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
कैबिनेट मंत्री ने सपा पर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने GenZ पीढ़ी के बीच अपने लोग भेजकर उनके आंदोलनों को देश विरोधी बनाने का प्रयास किया। उन्होंने सरकार के कड़े कदमों का जिक्र करते हुए कहा:
पेपर लीक पर सख्त कानून: प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए ऐसा कठोर कानून बनाया है कि अब पेपर लीक करने वाला हजार बार सोचेगा।
राशन की कालाबाजारी पर रोक: भाजपा सरकार से पहले 80 प्रतिशत गरीबों के राशन की कालाबाजारी होती थी, जो अब पूरी तरह बंद है।
मुरादाबाद में 200 अन्नपूर्णा भवन: जिले में 200 अन्नपूर्णा भवन बनेंगे, जहां कार्ड धारकों को बैठाकर जलपान कराया जाएगा।
घर पहुंचेगा राशन: वृद्धों, बीमारों और दिव्यांगों को राशन डीलर उनके घर जाकर राशन उपलब्ध कराएंगे।
राशन डीलरों को भी दिया आश्वासन
राशन डीलर यूनियन द्वारा कमीशन बढ़ाने की मांग का संज्ञान लेते हुए मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस मांग पर भी विचार करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में सरकार जनता को राशन के साथ कुछ और भी देने की योजना बना रही है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों को देश का विकास हजम नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ें