Moradabad News: पानी की टंकी पर चढ़कर बारात की रील बना रहे थे यूट्यूबर, पुलिस की भनक लगते ही हुए फरार

पाकबड़ा , अमृत विचार : यूट्यूबरों ने मनमाने तरीके से पानी की टंकी पर चढ़कर बारात चढ़ने की रील बनाई। जैसे ही वहां के आसपास के लोगों ने देखा तो उन लोगों ने परमिशन के बारे में पूछा तो यूट्यूबरों ने पहले तो कहा कि परमिशन ली है। लेकिन जब ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाने की चेतावनी दी तो सभी आनन फानन में वहां से रफू चक्कर हो गए।

नया मुरादाबाद के सेक्टर सात में बनी पानी की टंकी पर पाकबड़ा के यूट्यूबर रील बनाने के लिए पहुंच गए। वहां पर बारात चढ़ाने की रील बनाने लगे। बैंड बाजा बजने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन लोगों ने रील बना रहे यूट्यूबरों से कहा कि यदि कोई हादसा हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा, क्या रील बनाने की परमिशन ली है। जिस पर युवकों ने हामी भरी।

इसी बीच आसपास के लोगों ने कहा कि ठीक है हम पुलिस को बुलाते हैं इतना सुनते ही सभी टंकी से उतर कर रफू चक्कर हो गए। ग्रामीणों ने कहा इस प्रकार किसी के साथ अनहोनी हो सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *