Moradabad News : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड

Moradabad News : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड
Moradabad News : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार वीरवाल जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. वीर सिंह सैनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद वाराणसी से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं अल्शिफा और मनीषा को डीबीटी के तहत 1,2001,200 रुपये के चेक प्रदान किए गए।

साथ ही परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। डॉ. वीर सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ सभी पात्र शिक्षकों को मिलना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, रसोइये तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *