Moradabad News : यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जून की रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल प्रदेश में प्रथम

Moradabad News : यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जून की रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल प्रदेश में प्रथम
Moradabad News : यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जून की रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल प्रदेश में प्रथम

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी से यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की जून में जारी स्वास्थ्य रैंकिंग में मुरादाबाद मंडल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उसे 18 मंडलों में प्रथम स्थान मिला है। जिस पर चिकित्साधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रसन्नता जताई है।

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की जून में जारी रैंकिंग में मंडल को प्रदेश के सभी मंडलों में प्रथम स्थान पाने का गौरव हासिल हुआ है। वहीं मुरादाबाद जिले ने भी अपनी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर 59 से सीधे चौथी रैंक पाई है। मंडल के अन्य जिलों ने भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते मंडल को गौरवान्वित किया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मुरादाबाद मंडल के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी देवेंद्र सैनी ने बताया कि प्रदेश में पहला रैंक मिलना इस बात का प्रमाण है मुरादाबाद मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ है। भविष्य में इसे बरकरार रखने की जरूरत है।

मुरादाबाद मंडल के जिलों की रैंकिंग
मुरादाबाद: रैंक 4 —रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग
बिजनौर: रैंक 12
अमरोहा: रैंक 13
रामपुर: रैंक 24
संभल: रैंक 32

इन इंडीकेटर पर तय होती है रैकिंग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग दस से अधिक बिंदुओं के आधार पर तय की जाती है। सभी पैरामीटर में बेहतर अंक मिलने पर रैंक बढ़ती है। इस बार मुरादाबाद मंडल व मुरादाबाद जिले में सभी पैरामीटर पर बेहतर अंक हासिल किया है। जिससे मंडल पूरे प्रदेश में टाप पर है।

: संस्थागत प्रसव दर
: जन्म दर
: पूर्ण प्रतिरक्षण
: न्यू बार्न रिवाइज्ड एचबीएनसी विजिट
: टीबी नोटिफिकेशन रेट
: निक्षय पोर्टल पर मंथली डेटा
: एचआईवी स्क्रीनिंग
: प्रसव दर

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *