Moradabad News : रामगंगा नदी पुल से प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Moradabad News : रामगंगा नदी पुल से प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Moradabad News : रामगंगा नदी पुल से प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

मुरादाबाद, अमृत विचार : कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पुल से शनिवार को प्रेमी युगल के नदी में छलांग लगा दी। धीरेधीरे रामगंगा पुल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोर दोनों को तलाशने में जुटे थे। वहीं, प्रेमी युगत के परिजन का रोरोकर बुरा हाल था। मरने से पहले युवक ने बहन और ताऊ से फोन पर कहा था कि मरने जा रहा हूं, बाइक पुल पर मिल जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों की तलाश शुरू कर दी। मौके पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी पहुंचे।

शनिवार को लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोग उस वक्त थम गए जब पीतल नगरी सूरज नगर निवासी तुषार पुत्र नन्हे मोहल्ले की नाबालिग किशोरी के साथ पुल बाउंड्री पर चढ़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन दोनों को देखकर ऐसा लगा कि वह रील बना रहे हैं। लेकिन देखते ही देखते दोनों ने रामगंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। तुषार गोस्वामी बुधबाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता था। बहन खुशी ने बताया सुबह जब वह घर से गया था तब कोई ऐसी बात नहीं थी।

तुषार अपने ताऊ से ज्यादा लगाव रखता था। सुबह दुकान पर जाने से पहले ताऊ से सौ रुपये लेकर गया था। दुकान स्वामी के अनुसार तुषार सुबह दस बजे दुकान पहुंचा और साढ़े दस बजे उसके पास फोन आया था। इसके बाद तुषार ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है वह घर जा रहा है। तुषार ने साढ़े ग्यारह बजे बहन और ताऊ को फोन किया और कहने लगा की मैं मरने जा रहा है मेरी मोटर साइकिल कल्याण पुर बाइपास वाले रामगंगा पुल पर मिल जाएगी। ताऊ फोन पर समझाने के प्रयास लेकिन तुषार ने फोन काट दिया।

जिसके बाद तुषार और किशोरी दोनों बुलट पर बैठकर पुल पर पहुंचे। मरने से पहले तुषार ने अपने ताऊ के मोबाइल पर आखिरी संदेश भेजा। संदेश में लिखा था, ताऊ, मैं मरने जा रहा हूं। बाइक पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना। मैसेज मिलने के बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उनका रोरोकर बुरा हाल हो रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने युवक की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि तत्काल राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को फोन कर मौके बुलाया। दोपहर एक बजे से लगातार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम नदी में दोनों की तलाश कर रही है। अंधेरा होने तक दोनों में किसी का पता नहीं चला तो सर्च अभियान रोकना पड़ा। सुबह होते राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को लगाकर दोनों की तलाश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *