Quick Samachar: मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों एक दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी। सोनू ने बताया कि उन्हें पिंच्ड नर्व की समस्या हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द हो रहा है। गायक ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से वह अपनी परेशानी की वजह जानने के लिए कई मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं।
हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद सिंगर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और मुंबई में होने वाले अपने लाइव परफॉर्मेंस की तैयारी भी कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा।
क्या बोले सिंगर सोनू निगम
सिंगर सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “ये देखो मेरी यहां पर नर्व पिंच्ड हुई पड़ी है न। मैं तो एक हफ्ते से भुगत रहा हूं इसको। MRI, CT स्कैन ये वो इतनी दवाइयां और फिजियोथेरेपी… बहुत तकलीफ का काम है। अभी पेनकिलर ले रहा हूं, जिसकी वजह से गला भी भारी हो गया है।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “और आज मैं परफॉर्म कर रहा हूं लगभग एक महीना दसबारह दिन के बाद, तो मेरा कॉन्फिडेंस वैसे भी थोड़ा कम है। ऊपर से गला थोड़ा भारी हो रखा है, लेकिन क्या करें। इन मांसपेशियों को आराम देने के लिए दी गई दवाओं का असर उनके गले पर पड़ा है। ऐसे में भगवान स्टेज पर मुझे शक्ति दे।”
सेलेब्स और फैंस ने की सोनू के लिए प्रार्थना
उनके इस पोस्ट पर कई जानीमानी हस्तियों और उनके फैंस ने कमेंट किया है। साथ ही उनकी अच्छी सेहत की भी प्रार्थना की है। सिंगर रूप कुमार राठौड़ ने लिखा, “दुनिया के हर एक संगीत प्रेमी की दुआएं आप के साथ है। गेट वेल सून। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, सोनू जी।” इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी रिएक्ट किया।
💬 Comments (0)
Leave a Comment