गांव के मंदिर में घुसा भालू, तेल का डिब्बा उठाकर ले जाने का वीडियो चर्चा में, दहशत के बाद वन विभाग अलर्ट mode पर

गांव के मंदिर में घुसा भालू, तेल का डिब्बा उठाकर ले जाने का वीडियो चर्चा में, दहशत के बाद वन विभाग अलर्ट mode पर
Featured Image

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के वन परिक्षेत्र से लगे ग्राम भैंसबोड़ में एक जंगली भालू रात के अंधेरे में सीधा गांव के भीतर आ गया। गांव के मंदिर में घुसा और तेल का डिब्बा लेकर भागा गया। भालू की इस हरकत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

मंदिर में घुसा और तेल का डिब्बा लेकर भागा
मिली जानकारी के अनुसार, रात के समय एक जंगली भालू घूमते-घूमते भैंसबोड़ गांव के भीतर पहुंच गया। भालू सीधे गांव के एक मंदिर में जा घुसा। मंदिर के अंदर उसने जो किया, उसने सबको चौंका दिया। भालू वहां रखा तेल का डिब्बा उठाया और आराम से बाहर निकल गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुए ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी जंगली जानवर ने इस तरह आबादी वाले इलाके में दस्तक दी हो। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे पहले भी इस भालू की मौजूदगी गांव के आसपास देखी जा चुकी है। वनों से घिरे होने के कारण इस क्षेत्र में वन्यजीवों का आना-जाना आम बात है, लेकिन अब भालू का सीधे घरों और मंदिरों तक पहुंच जाना लोगों की रातों की नींद उड़ा रहा है। खासकर रात के समय बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण खासे चिंतित हैं।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। विभाग ने ग्रामीणों को पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि, भालू से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलें। भालू दिखाई देने पर उसे छेड़ने या भगाने की कोशिश बिल्कुल न करें।

ग्रामीण वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग
जानकारों ने बताया कि, अचानक सामने आने पर जंगली जानवर आक्रामक हो सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है। फिलहाल इस घटना के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *