पिता ने रची बेटे की हत्या की खौफनाक साजिश, 3 लाख में दी सुपारी, नमक-डिटर्जेंट डालकर पॉलीथिन में पैक की लाश, पुलिस ने ऐसे खोला राज

पिता ने रची बेटे की हत्या की खौफनाक साजिश, 3 लाख में दी सुपारी, नमक-डिटर्जेंट डालकर पॉलीथिन में पैक की लाश, पुलिस ने ऐसे खोला राज
Featured Image

Jalaun Crime News: जालौन जिले में बेटे की नशे की लत और उसकी हरकतों से परेशान होकर एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी. उसने किलर्स से 3 लाख रुपये में डील की.

Jalaun Crime News: जालौन l उत्तर प्रदेश में जालौन जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. बेटे की नशे की लत और उसकी हरकतों से परेशान होकर एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी. उसने किलर्स से 3 लाख रुपये में डील की.

पूरा मामला मध्यप्रदेश के भिंड के देहात क्षेत्र का है. वारदात 26 अक्टूबर की बताई जा रही है. मृतक की पहचान रहीस उर्फ शानू के रूप में हुई है. जो जालौन के उरई शहर के मोहल्ला बजरिया का रहने वाला था. भिंड देहात कोतवाली क्षेत्र में बोरे में उसकी लाश मिली थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसकी हत्या करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता रशीद अंसारी था.

जानकारी के मुताबिक़, रशीद अंसारी के बड़े बेटे 27 वर्षीय रहीस उर्फ शानू को नशे की आदत थी. वह पूरी तरह नशे का लती हो चुका था. वह नशे में घर के सामान में तोड़फोड़ करता या फिर सिलिंडर से मारने की कोशिश करता था. जिस वजह परिवार के लोग परेशान थे. इसी वजह से पिता ने 2 सितंबर को उसे ग्वालियर के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था.

लेकिन बाप को बेटे की सुधरने की कोई उम्मीद नहीं थी. बेटे की हरकतों से परेशान आकर रशीद ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने उरई शहर कोतवाली के शिवपुरी के रहने वाले निवासी गुड्डू, मुन्ना तथा माहिल से संपर्क किया. उसने बेटे की हत्या के लिए तीन रुपये की सुपारी दी थी.

प्लान के तहत 26 अक्टूबर को रशीद अंसारी खुद ग्वालियर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा और वहां से अपने बेटे रहीस उर्फ शानू को बाहर निकलवाया. उसने बेटे को आरोपियों के साथ बैठाया और चला गया. आरोपियों ने कार में ही रस्सी से रईस का गला कसकर हत्या कर दी. इसके बाद भिंड से करीब पांच किलोमीटर दूर मानपुरा में लाश को पॉलिथीन में डाला और नमक व डिटर्जेंट डालकर सड़क किनारे फेंक दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *