दोस्त की बेटी को घर से अगवा कर ले गया किराएदार, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद पीट-पीटकर की हत्या

दोस्त की बेटी को घर से अगवा कर ले गया किराएदार, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद पीट-पीटकर की हत्या
Featured Image

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में पिता के साथ काम करने वाले एक साथी मजदूर ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने मासूम की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी और शव को खाली प्लॉट में फेंक कर फरार हो गया। मामला औद्योगिक पुलिस चौकी थाना क्षेत्र का है

शाम 6 बजे से लापता थी मासूम
मिली जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के एक गांव का मूल निवासी पीड़ित परिवार पिछले 9 वर्षों से सिकंदराबाद के औद्योगिक चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित व्यक्ति सवबंस कंपनी में मजदूरी करता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी मकान में आरोपी रवि कुमार पुत्र राजू कश्यप निवासी गांव तरयन थाना छिपरामऊ, जिला कन्नौज भी अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था।

बच्ची को बहला-फुसलाकर किया अगवा
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आरोपी रवि कुमार कक्षा 2 में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर पास के जंगल में ले गया। जहाँ उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और बाद में बच्ची द्वारा पहचान लिए जाने के डर से उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

खाली प्लॉट में मिला लहूलुहान शव
देर रात मंडी के पास स्थित एक खाली प्लॉट में बच्ची का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेजा। देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित
घटना के बाद से स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक नगर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि, पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी रवि कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *