Naseeruddin Shah Birthday: बेबाक अंदाज और 3 National Awards, जानें Barabanki से शुरू हुआ नसीर का Iconic सफर

Naseeruddin Shah Birthday: बेबाक अंदाज और 3 National Awards, जानें Barabanki से शुरू हुआ नसीर का Iconic सफर
आज यानी की 20 जुलाई को नसीरुद्दीन शाह अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में जिस भी फिल्म में काम किया, उसमें अपनी छाप छोड़ी। वह इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी और बिंदास स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने कभी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से तो कभी विलेन बनकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

Naseeruddin Shah Birthday: बेबाक अंदाज और 3 National Awards, जानें Barabanki से शुरू हुआ नसीर का Iconic सफर
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 20 जुलाई 1950 को नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ था। नसीरुद्दीन बचपन में पढ़ाई में कमजोर थे। ऐसे में पढ़ाई से बचने के लिए उन्होंने अभिनय की दुनिया को चुना। हालांकि पिता के डर से नसीरुद्दीन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर लिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग का रुख किया।

फिल्मी करियर

साल 1967 में फिल्म ‘अमन’ से नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उनको असली पहचान साल 1973 में आई फिल्म ‘निशांत’ से मिली। इसके बाद नसीरुद्दीन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने फिल्म ‘जुनून’, ‘मंडी’, ‘पार’, ‘परजानिया’, ‘इकबाल’, ‘मोहरा’, ‘फिराक’, ‘सरफरोश’, ‘गोदाम’, ” और ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ जैसी शानदान फिल्मों में काम किया है। वहीं नसीरुद्दीन ने अपनी फिल्मों के जरिए यह साबित किया है कि वह हर वर्ग के दिल में जगह बना सकते हैं।

सम्मान

अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर नसीरुद्दीन शाह ने एक या दो बार नहीं बल्कि 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा अभिनेता को पद्म भूषण और पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

पर्सनल लाइफ

नसीरुद्दीन की पहली शादी मनारा सीकरी से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी हिबा है। वहीं पत्नी से अलग होने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस रत्ना पाठक से साल 1982 में शादी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नसीरुद्दीन और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *