Quick Samachar: डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए नाटो और ऊर्जा नीतियों पर उनकी आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि स्टार्मर अमेरिका के लिए सहयोगी नहीं थे और उनकी सरकार ऊर्जा संकट, अप्रवासन व अपराध में विफल रही।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के अचानक इस्तीफे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने स्टार्मर की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वे नाटो के मामलों में अमेरिका के लिए सहयोगी रुख नहीं रख रहे थे। हालांकि, अपने बयान के आखिर में उन्होंने स्टार्मर के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।
गौरतलब है कि लेबर पार्टी के अंदरूनी राजनीतिक दबाव के चलते सोमवार को स्टार्मर ने अपने पद से हटने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि इस फैसले की जानकारी किंग को दी जा चुकी है और नया उत्तराधिकारी चुने जाने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या आरोप लगाए?
स्टार्मर के इस कदम पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने याद दिलाया कि उन्होंने पहले भी ब्रिटेन की ऊर्जा नीति को लेकर आगाह किया था। ट्रंप का मानना है कि नॉर्थ सी में प्रचुर तेल भंडार होने के बावजूद, पर्यावरण नीतियों का हवाला देकर वहां ड्रिलिंग न करना ब्रिटेन की एक बड़ी भूल थी।
उन्होंने कहा, “उनके पास हर जगह विंडमिल हैं, नॉर्थ सी का तेल है, लेकिन वे किसी को भी ड्रिल नहीं करने देंगे। UK के पास नॉर्थ सी का ज़्यादा बेहतर हिस्सा है। वे पर्यावरण के मकसद से ऐसा नहीं करना चाहते.”
मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने स्टार्मर की आलोचना करते हुए कहा, “NATO के साथ उनका बर्ताव अच्छा नहीं था।”
ट्रंप ने एक पुराना वाकया साझा करते हुए आरोप लगाया कि स्टार्मर ने अमेरिका को एक द्वीप का उपयोग करने की अनुमति देने में काफी देर की, जिससे राजनीतिक स्तर पर नुकसान झेलना पड़ा। उनके अनुसार, स्टार्मर सरकार की नाकामी की मुख्य वजहें ऊर्जा संकट, अनियंत्रित अप्रवासन और बढ़ता अपराध थीं।
इजराइल पर बयान
जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप से पूछा गया कि वे कैसे पक्का करेंगे कि इज़राइली प्रधानमंत्री USईरान बातचीत में रुकावट नहीं डालेंगे। इस पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं आपको यह नहीं बताने वाला कि मैं क्या करने वाला हूं, लेकिन यह सॉल्व हो जाएगा। मैं एक प्रॉब्लम सॉल्वर हूं। मैं प्रॉब्लम बहुत तेज़ी से सॉल्व करता हूं, जिसमें बीबी का मामला भी शामिल है।”
राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान बेंजामिन नेतन्याहू के कल के बयान के बाद आया है कि इजराइली सेना लेबनान में बनी रहेगी।
💬 Comments (0)
Leave a Comment