NEET UG 2026 रीएग्जाम रिजल्ट पर उठे सवाल, कानपुर की छात्रा का दावा दो घंटे में 540 से 167 हो गए नंबर

NEET UG 2026 रीएग्जाम रिजल्ट पर उठे सवाल, कानपुर की छात्रा का दावा दो घंटे में 540 से 167 हो गए नंबर

NEET UG Result 2026: नीट यूजी 2026 रीएग्जाम के परिणाम घोषित होने के बाद यूपी के कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं. छात्रा का आरोप है कि उनकी OMR शीट के अनुसार उनके 609 अंक बन रहे थे, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर वेबसाइट पर अलगअलग स्कोर दिखाई दिए. इस कथित तकनीकी गड़बड़ी के बाद उन्होंने शिक्षा मंत्रालय और NTA को ईमेल भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और रिजल्ट में सुधार की मांग की है.

NEET UG 2026 रीएग्जाम रिजल्ट पर उठे सवाल, कानपुर की छात्रा का दावा दो घंटे में 540 से 167 हो गए नंबर

पहले चैलेंज के बाद NTA ने सही किया था सीक्वेंस

छात्रा आर्या सिंह ने बताया कि,13 तारीख की रात को जब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी OMR शीट आई, तो उसमें प्रश्न नंबरों का सीक्वेंस गलत था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, जब उन्होंने अपने प्रश्नों का मिलान किया तो उनके 609 नंबर बन रहे थे. इसके बाद आर्या ने तुरंत NTA के चैलेंज पोर्टल पर इस सीक्वेंस की शिकायत की. शिकायत के जवाब में NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड OMR शीट भेजी, जिसमें क्वेश्चन नंबर का सीक्वेंस तो सही कर दिया गया, लेकिन स्कोर 609 ही रहा.

एक ही रिजल्ट में दो घंटे के अंदर में बदल गए नंबर

असली समस्या 16 तारीख की रात को नीट का परिणाम घोषित होने के बाद शुरू हुई. आर्या के मुताबिक, गुरुवार रात 12:00 बजे जब उन्होंने पहली बार वेबसाइट से अपना रिजल्ट खोला, तो उसमें 540 नंबर दिखाई दे रहे थे. इसके कुछ घंटे बाद रात 2:00 बजे जब उन्होंने दोबारा अपना रिजल्ट चेक किया, तो उनका स्कोर घटकर मात्र 167 नंबर रह गया. आर्या का कहना है कि उनके दो अलगअलग रिजल्ट कैसे आ सकते हैं? वर्तमान में उनका स्कोर 167 ही दिख रहा है, जिसके अनुसार उनकी ऑल इंडिया रैंक 12,52,036 और कैटेगरी रैंक 3,67,585 है.

लगातार दूसरे साल हुई दिक्कत

आर्या ने बताया कि, यह उनका दूसरा प्रयास था. इससे पहले उन्होंने 2025 में अपना पहला अटेम्प्ट दिया था, तब भी उनके साथ इसी तरह की समस्या हुई थी. हालांकि, उस समय जरूरी दस्तावेज और सबूत पास में न होने के चलते वह चैलेंज नहीं कर पाई थीं. इस बार रिजल्ट में इतनी बड़ी तब्दीली देखने के बाद उन्होंने सबूतों के साथ NTA और देश के शिक्षा मंत्री को मेल भेजकर अपना रिजल्ट सही करने की मांग की है. आर्या का कहना है कि अगर NTA और शिक्षा मंत्री इस मामले का संज्ञान नहीं लेते हैं, तो वह इस शिकायत को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक जाएंगी.

कौन है आर्या सिंह?

आर्या सिंह के पिता राकेश सिंह एक पूर्व सैनिक हैं, जो साल 2025 में सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्होंने जम्मूकश्मीर के नौगांव में राजपूताना राइफल्स में 24 साल तक देश की सेवा की है. आर्या की मां प्रियम सिंह गृहणी हैं और उनका छोटा भाई आयुष अभी बीए की पढ़ाई कर रहा है. आर्या ने अपनी स्कूलिंग कानपुर के सरदार पटेल एकेडमी से पूरी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *