NEET2026 में श्री साईं इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 11 छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता; सरकारी MBBS की राह हुई आसान

NEET2026 में श्री साईं इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 11 छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता; सरकारी MBBS की राह हुई आसान
NEET2026 में श्री साईं इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 11 छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता; सरकारी MBBS की राह हुई आसान

बाराबंकी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा घोषित NEET2026 के परिणाम में श्री साईं इंटर कॉलेज, बड़ेल के छात्रछात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। संस्थान के 11 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट रैंक हासिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट मिलने की मजबूत दावेदारी पेश की है। इनमें अधिकांश छात्रों ने इंटरमीडिएट के साथ ही पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की, जिससे विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ा है।

विद्यालय के पीयूष मिश्रा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 3418वीं रैंक प्राप्त की। सीतापुर के खैरेपारा निवासी पीयूष कक्षा नौ से ही श्री साईं इंटर कॉलेज में अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया।

रणवीर बैसवार ने 4429वीं रैंक हासिल की। उन्होंने इसी वर्ष 88 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। उनके पिता प्रमोद कुमार वर्मा परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं।

अनिमेष सिंह ने 5623वीं रैंक प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता अजय सिंह सिटी इंटर कॉलेज, बाराबंकी में प्रवक्ता हैं।

अंशिका ने पहले ही प्रयास में 5862वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कक्षा 11 से ही विद्यालय में रहकर NEET की तैयारी शुरू की थी। उनके पिता चेतराम ब्लॉक कार्यालय में क्लर्क हैं।

अनन्या पटेल ने 10288वीं रैंक प्राप्त की। मसौली क्षेत्र की रहने वाली अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित मॉक टेस्ट और विद्यालय की परीक्षा प्रणाली को दिया।

अनन्या सिंह ने 10964वीं रैंक हासिल की। उनके पिता डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में लैब पर्यवेक्षक हैं। उन्होंने नियमित रिवीजन, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को सफलता का आधार बताया।

रचना सिंह ने 12153वीं रैंक, आयुषी वर्मा ने 14127वीं रैंक, उदयराज ने 15465वीं रैंक, अमन सिंह ने 18399वीं रैंक और राज वर्मा ने 18969वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र वर्मा ने सभी सफल छात्रछात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और नियमित मॉक टेस्ट का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *