OMG : प्रतापगढ़ में कच्चा मकान गिराते समय निकले 12 नहीं बल्कि 17 कोबरा सांप, गांव में मची अफरातफरी

OMG : प्रतापगढ़ में कच्चा मकान गिराते समय निकले 12 नहीं बल्कि 17 कोबरा सांप, गांव में मची अफरातफरी
OMG : प्रतापगढ़ में कच्चा मकान गिराते समय निकले 12 नहीं बल्कि 17 कोबरा सांप, गांव में मची अफरातफरी

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में एक पुराने कच्चे मकान को गिराने के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दीवारों और जमीन के भीतर से एक के बाद एक 17 कोबरा सांप निकल आए। सांपों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सर्प मित्र ने सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया।

पुराना मकान गिराने के दौरान सामने आए कोबरा

बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभासौ गांव निवासी शिवमूर्ति प्रजापति अपने पुराने कच्चे मकान को गिराकर उसी स्थान पर नया मकान बनवाने की तैयारी कर रहे थे। मकान तोड़ने का कार्य शुरू हुआ तो दीवारों और जमीन के भीतर से लगातार सांप निकलने लगे। पहले लोगों ने इसे सामान्य सांप समझा, लेकिन जानकारों ने उनकी पहचान कोबरा के रूप में की, जिसके बाद मौके पर दहशत फैल गई।

सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिवमूर्ति प्रजापति ने देवरी हरदोपट्टी निवासी सर्प मित्र कृष्ण कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक एकएक कर सभी 17 कोबरा सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने सांपों को प्लास्टिक के सुरक्षित डिब्बों में रखा और बाद में आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

सभी कोबरा सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र कृष्ण कुमार की सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *