OMG! वड़ा पाव​​ खाने के लिए फ्लाइट से मुंबई गई लड़की, ₹15 हजार फूंककर बोली- ‘पैसा वसूल था भाई’; देखें वीडियो​​

OMG! वड़ा पाव​​ खाने के लिए फ्लाइट से मुंबई गई लड़की, ₹15 हजार फूंककर बोली- ‘पैसा वसूल था भाई’; देखें वीडियो​​
Featured Image

दिल्ली से मुंबई हवाई यात्रा सिर्फ एक वड़ा पाव के लिएImage Credit source: Instagram/@witty.space

क्या कोई सिर्फ एक वड़ा पाव खाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मुंबई जा सकता है? सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक घटना ने इसे सच साबित कर दिया है. कथित तौर पर दिल्ली की एक लड़की ने मुंबई के स्ट्रीट फूड का असली स्वाद लेने के लिए जो किया, उसे जानकर हर कोई हैरान है. 20 रुपए के एक वड़ा पाव के चक्कर में इस कंटेंट क्रिएटर ने कुल 15,000 रुपए खर्च कर डाले, और अब इंटरनेट पर इस ‘अमीरों वाले स्ट्रगल’ के खूब मजे लिए जा रहे हैं.

दिल्ली के वड़ा पाव ने किया निराश

सोशल मीडिया पर ‘विटी स्पेस’ के नाम से पहचानी जाने वाली इस क्रिएटर को दिल्ली में मिलने वाले वड़ा पाव का स्वाद बिल्कुल रास नहीं आया. उनका मानना था कि दिल्ली के वड़ा पाव में वह बात, वह क्रंच और ऑथेंटिक मुंबई वाला टेस्ट मिल ही नहीं सकता. इसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

वड़ा पाव खाने फ्लाइट लेकर पहुंच गई मुंबई

आपको जानकर हैरानी होगी कि वड़ा पाव खाने के लिए वह फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंच गईं, और इस एक डिश के चक्कर में खर्च की लंबी-चौड़ी लिस्ट तैयार हो गई. दिल्ली से मुंबई आने-जाने का सफर तय करने में 5,000 रुपए खर्च हुए. सफर के दौरान 165 रुपए की चाय और 300 रुपए के कप नूडल्स पर पैसे उड़े. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मुंबई पहुंचते ही भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा. 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में 70 मिनट लग गए, जिसके चलते उन्हें 4,000 रुपए प्रति रात के हिसाब से होटल बुक करना पड़ा.

आखिरकार मिला 20 रुपए का वड़ा पाव

होटल में रात गुजारने के बाद अगली सुबह उन्होंने मुंबई के एक लोकल स्ट्रीट वेंडर से आखिरकार वह मशहूर 20 रुपए का वड़ा पाव खरीद ही लिया. पहला बाइट मुंह में जाते ही उनका रिएक्शन था कि इतना तामझाम और 15,000 रुपए खर्च करना उनके लिए पूरी तरह वसूल था.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह किस्सा सामने आते ही नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए. कुछ लोगों को क्रिएटर का यह पागलपन और फूड लव बेहद पसंद आया, तो वहीं कई लोगों ने इसे सीधे तौर पर पैसों की बर्बादी बताया. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, वड़ा पाव का स्वाद चाहे जैसा भी हो, 15 हजार का खर्चा जेब पर भारी तो जरूर पड़ा होगा.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *