Quick Samachar: Peanut Butter VS Almond Butter For Protein: आजकल की डाइट में नट बटर का इस्तेमाल बढ़ गया है। खासकर फ़िटनेस के शौकीन, स्टूडेंट्स और बिज़ी प्रोफ़ेशनल के बीच, जिन्हें कम समय में अधिक न्यूट्रिशन की जरूरत होती है।

Peanut Butter VS Almond Butter Benefit: किसमें है अधिक प्रोटीन? जानिए कौन-सा नट बटर है आपके लिए बेहतर​

इसमें पीनट बटर और आलमंड बटर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दो विकल्प हैं। वैसे तो यह अपनी शारीरिक जरूरत के हिसाब से या फिर अपने बजट के हिसाब से चुना जाना चाहिए, लेकिन दोनों में से कौन सा बेहतर है, आइए इसे आसान तरीके से समझते हैं।

पीनट बटर और बादाम बटर में प्रोटीन की मात्रा

अगर प्रति सर्विंग प्रोटीन की बात करें, तो पीनट बटर में प्रोटीन की मात्रा अधिक है।

पीनट बटर : ~78 ग्राम प्रोटीन

बादाम बटर : ~67 ग्राम प्रोटीन

पीनट बटर

प्रोटीन की क्वालिटी और अमीनो एसिड

पीनट बटर और बादाम बटर दोनों ही प्लांटबेस्ड प्रोटीन सोर्स हैं, लेकिन इनमें से कोई भी ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ नहीं है, क्यों कि इनमें सभी जरूरी अमीनो एसिड सही अनुपात में नहीं होते हैं। इसलिए इसे कंप्लीट प्रोटीन मानकर खाना गलत होगा।

पीनट बटर में ल्यूसीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी है जब कि बादाम बटर में अमीनो एसिड का बैलेंस बेहतर होता है, लेकिन इसमें कुल प्रोटीन की मात्रा थोड़ी कम होती है। अगर आपको मसल्स गेन करने हैं, तो इसके लिए पीनट बटर को दूध, दही या साबुत अनाज के साथ मिलाकर एक बनाया जा सकता है।

आलमंड बटर

पीनट बटर/ आलमंड बटर में तुलना

  • प्रोटीन डेंसिटी के लिहाज से पीनट बटर की हर कैलोरी में ज्यादा प्रोटीन है, जब कि आलमंड बटर में हेल्दी फैट ज्यादा होने के कारण कैलोरी भी ज्यादा होती है।
  • प्रोटीन डेंसिटी का मतलब है कि हर कैलोरी के साथ आपको कितना प्रोटीन मिलता है। अगर आप कैलोरी कम करना चाहते हैं, लेकिन प्रोटीन भी चाहते हैं, तो पीनट बटर ज्यादा बेहतर है।
  • आलमंड बटर विटामिन E, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जब कि पीनट बटर विटामिन बी और नियासिन का अच्छा सोर्स है।
  • आलमंड बटर स्किन और दिल की सेहत के लिए अच्छा है, जबकि पीनट बटर एनर्जी मेटाबॉलिज़्म में मदद करता है।
  • दोनों के बजट पर नजर डालें, तो पीनट बटर सस्ता है और आसानी से उपलब्ध है, जब कि बादाम बटर काफी महंगा है।

अगर आपका मकसद ज्यादा प्रोटीन लेना है, आप मसल्स बना रहे हैं या बल्किंग कर रहे हैं, तो पीनट बटर आपके लिए बेस्ट है। लेकिन अगर आप ठीकठाक प्रोटीन के साथसाथ बेहतर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स चाहते हैं और आपको मूंगफली से एलर्जी है, तो आलमंड बटर आपके लिए बेहतर काम करेगा।