
गजरौला, अमृत विचार। पूरनपुर रोड पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की शनिवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा रहा।
बता दें कि मृतक गांव नदाह निवासी अनिल यादव एक निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से पीलीभीत से अपने गांव नदाह जा रहे थे। गड़ा जंगल स्थित बिजलीघर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत ले जाया गया। शनिवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई सुनील यादव और छोटे भाई अजय यादव हैं। एसओ बृजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें