Pilibhit News : प्रेमिका संग लौटे युवक की पहले पिटाई, फिर फंदे से लटका..पुलिस ने बचाई जान

Pilibhit News : प्रेमिका संग लौटे युवक की पहले पिटाई, फिर फंदे से लटका..पुलिस ने बचाई जान
Pilibhit News : प्रेमिका संग लौटे युवक की पहले पिटाई, फिर फंदे से लटका..पुलिस ने बचाई जान

बरखेड़ा, अमृत विचार। छह माह पहले गांव की एक महिला के साथ लापता हुआ विवाहित युवक बुधवार शाम जैसे ही गांव लौटा, वैसे ही दबा हुआ विवाद फिर भड़क उठा। महिला के पति और युवक की पत्नी ने दोनों को देख पकड़ लिया और मारपीट की। पिटाई के बाद आहत युवक ने घर पहुंचकर फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते युवक को नीचे उतारकर उसकी जान बचाई।

बताते हैं कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र का एक विवाहित युवक करीब छह माह पहले गांव की ही एक महिला के साथ घर चला गया था। दोनों परिवारों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। समय बीतने के साथ मामला शांत पड़ गया था। बुधवार देर शाम दोनों अचानक गांव लौट आए। गांव में खबर फैलते ही महिला का पति और युवक की पत्नी पहुंच गए। दोनों ने युवक और महिला को पकड़ लिया और जमकर पीटा। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मारपीट के बाद युवक अपने घर पहुंचा और फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इधर, महिला का पति पुलिस को कॉल कर चुका था। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर तत्काल सीएचसी बरखेड़ा भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई है। हालांकि  किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही। भी आ गए। सभी का रोकर बुरा हाल रहा।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *