PM Modi in Auckland: ‘दुनिया को नया मॉडल दे रहा है भारत…’ऑकलैंड में बोले पीएम मोदी, बताई 30 साल पुराने मफलर की कहानी

PM Modi in Auckland: ‘दुनिया को नया मॉडल दे रहा है भारत…’ऑकलैंड में बोले पीएम मोदी, बताई 30 साल पुराने मफलर की कहानी
PM Modi in Auckland: ‘दुनिया को नया मॉडल दे रहा है भारत…’ऑकलैंड में बोले पीएम मोदी, बताई 30 साल पुराने मफलर की कहानी

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैश्विक मंच से भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का दमदार खाका पेश किया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रवासी भारतीय समुदाय के एक भव्य कार्यक्रम ‘किया ओरा मोदी’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों और मंदी के दौर के बावजूद भारत के विकास की गति अभूतपूर्व है और आज देश दुनिया को विकास का एक बिल्कुल नया मॉडल दे रहा है। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मंच पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद थे, जिन्होंने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है भारत’

प्रवासी भारतीयों के भारी उत्साह, तालियों की गड़गड़ाहट और “मोदीमोदी” के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, “वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत जिस गति से विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है।”

डिजिटल क्रांति और अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान

प्रधानमंत्री ने भारत के नए विकास मॉडल के उदाहरण देते हुए तकनीकी क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत में एकीकृत भुगतान इंटरफेस के माध्यम से हर महीने अरबों डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं, जिसने दुनिया को हैरान किया है। इसके साथ ही भारत अब ड्रोन प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

भारतन्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता लिखेगा नया इतिहास

दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध सुखद स्मृतियों, स्थायी मित्रता, साझा मूल्यों और परस्पर प्रतिबद्धता पर टिके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच होने वाला आगामी व्यापार समझौता विकसित राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा को और गति देगा, जिससे दोनों देशों के कारोबारियों के लिए व्यापार के नए और असीमित अवसर पैदा होंगे।

40 साल बाद भारतीय पीएम दौरा, 30 साल पुराना मफलर

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी महत्वपूर्ण यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचे थे। पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंच से एक पुराना मफलर दिखाकर अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जीवन में आने से पहले, करीब 2530 वर्ष पूर्व जब वे एक साधारण नागरिक के रूप में न्यूजीलैंड आए थे, तब उन्हें यह मफलर उपहार में मिला था, जिसे उन्होंने आज भी सहेज कर रखा है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *