Pratapgarh News : अमर पाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की कमान, भाजपाइयों ने जताई खुशी

Pratapgarh News : अमर पाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की कमान, भाजपाइयों ने जताई खुशी

प्रतापगढ़, अमृत विचार : भाजपा नेता राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

‘संगठन के लिए गौरव का विषय’

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं अंशुमान सिंह ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अमर पाल मौर्य को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अंशुमान सिंह ने कहा कि अमर पाल  को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना पूरे संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगा। इस अवसर पर अशोक मिश्र,राम जी मिश्र,पवन गौतम,राहुल मौर्य,सुजीत पांडेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *