Pratapgarh News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में चंद्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष, योगेश सिंह महामंत्री निर्वाचित

Pratapgarh News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में चंद्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष, योगेश सिंह महामंत्री निर्वाचित
Pratapgarh News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में चंद्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष, योगेश सिंह महामंत्री निर्वाचित

प्रतापगढ़ अमृत विचार : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रताप सिंह एवं योगेश सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। चंद्र प्रताप सिंह 134 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी श्याम प्रताप सिंह को 19 मतों से हराया। श्याम प्रताप को 115 मत मिले। महामंत्री पद पर योगेश सिंह 173 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने राजेश प्रताप सिंह को 45 मतों से हराया। राजेश प्रताप सिंह को 128 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह 194 वोटों के साथ विजयी रहे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महामंत्री पद पर योगेश सिंह ने 173 वोट पाकर बाजी मारी। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप सिंह सबसे ज्यादा 214 वोट लेकर चुनाव जीते। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अजय कुमार सिंह 165 वोट और विकास कुमार सिंह 156 वोट के साथ विजयी घोषित किए गए। संयुक्त मंत्री के दो पदों पर अरुण सिंह राजू 196 वोट और सचीन्द्र सिंह 122 वोट पाकर निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार भवन परिसर में समर्थकों और अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य की बात कही।

इस मौके पर एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह,नसीम खां,रमेश बहादुर सिंह वैश,ओमप्रकाश खण्डेलवाल,चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवीन्द्र सिंह मंटू, राम चन्दर सिंह पूर्व अध्यक्ष,ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह,चन्द्र भान सिंह सोमवंशी,मयन बहादुर सिंह,विक्रम प्रताप सिंह,संदीप सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अशोक सिंह,इबरार अहमद, लाल चन्द्रधर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *