Raebareli Kanwar Yatra : रायबरेली में कांवड़ियों पर पुलिस ने की पुष्प वर्षा, पानीबिस्किट बांटकर बढ़ाया शिवभक्तों का उत्साह

जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। गोकना गंगा घाट से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर जा रहे कांवड़ियों का जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव के पास पुलिस ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पानी की बोतल और बिस्किट भी वितरित किए।

पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों से सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से यात्रा पूरी करने की अपील की। इस दौरान मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी लगातार कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे।पुष्प वर्षा और सेवा भाव से स्वागत किए जाने पर कांवड़ियों में उत्साह नजर आया।

शिवभक्तों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा सकुशल संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *