Raebareli News: खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

Raebareli News: खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत
Raebareli News: खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

रायबरेली। जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के गिलकैयापुर गांव में रविवार तड़के खेत की जुताई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बालक की जान चली गई। रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, लकी यादव पुत्र शिवमूरत अपने बड़े पापा के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने गया था। वह ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर को अचानक झटका लगा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते ही वह रोटावेटर की चपेट में आ गया।

हादसा इतना गंभीर था कि लकी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार के सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमरनाथ सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि बालक अपने बड़े पापा के साथ खेत की जुताई के लिए गया था, जहां यह हादसा हुआ। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। यदि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त होती है तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *