Raebareli News : ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच सलोन से रवाना हुए 111 कांवड़िए, देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

Raebareli News : ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच सलोन से रवाना हुए 111 कांवड़िए, देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक
Raebareli News : ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच सलोन से रवाना हुए 111 कांवड़िए, देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

रायबरेली। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह रायबरेली के सलोन नगर से 111 श्रद्धालुओं का पहला कांवड़िया जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। ‘हरहर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी और परिजन मौजूद रहे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यात्रा का नेतृत्व कर रहे लक्ष्मी रमण गुप्ता और पवन साहू ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन हर वर्ष किया जाता है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सबसे पहले मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शनपूजन करेंगे। इसके बाद वे बोधगया पहुंचेंगे और फिर बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

जगन्नाथ पुरी, कोणार्क और काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

आयोजकों के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ पुरी धाम, विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कोणार्क और भुवनेश्वर स्थित लिंगराज महादेव मंदिर में दर्शनपूजन करेंगे। वापसी के दौरान काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में भी जलाभिषेक एवं दर्शन के बाद जत्था सलोन लौटेगा।

इस धार्मिक यात्रा में दिनेश साहू, जय प्रकाश साहू, प्रदीप गुप्ता, विपिन कौशल, दीपक साहू, पिंकू रस्तोगी, सार्थक रस्तोगी, अनूप सिंह, अनिल शर्मा, राजेश यादव, प्रदीप साहू, गुड्डू साहू, पिंटू अग्रहरी, राजू अग्रहरी सहित कुल 111 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और गहरी आस्था देखने को मिली।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *