Raebareli News : राहुल गांधीप्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा का विरोध, कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप

Raebareli News : राहुल गांधीप्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा का विरोध, कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप
Raebareli News : राहुल गांधीप्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा का विरोध, कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप

रायबरेली, अमृत विचार। जिले के हाथी पार्क चौराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष और जिले के सांसद राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान हाथी पार्क क्षेत्र में कुछ देर के लिए राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे को लेकर अनावश्यक राजनीति कर रही है और प्रदेश में टकराव का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस को बताया भटका हुआ 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के वास्तविक मुद्दों से भटक चुकी है और केवल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और छात्रों के हित में लगातार कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ नारे लगाए और उनके पुतले को आग के हवाले कर विरोध जताया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवाओं को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास 

नगर प्रभारी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए, न कि छात्रों और युवाओं को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस मौके पर तिलक सिंह, विनोद बलेचा, सत्येंद्र पांडे, पंकज सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहित सिंह, विजय सिंह टप्पू, सुरेंद्र दाढ़ी, रवि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *