Raebareli News: समर्सिबल पंप में उतरा करंट, पाइप बांध रहे 22 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Raebareli News: समर्सिबल पंप में उतरा करंट, पाइप बांध रहे 22 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Raebareli News: समर्सिबल पंप में उतरा करंट, पाइप बांध रहे 22 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम जब्बारीपुर में सोमवार को समर्सिबल पंप की पाइप बांधते समय करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन युवक को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

समर्सिबल की पाइप बांधते समय हुआ हादसा

जब्बारीपुर निवासी संदीप सिंह पुत्र राम लखन सिंह सोमवार को घर के बाहर लगे समर्सिबल पंप की पाइप बांध रहे थे। इसी दौरान पंप के तार में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। चीखपुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह संदीप को बिजली के संपर्क से अलग किया और तत्काल सीएचसी ऊंचाहार लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर दिया।

पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था संदीप

परिजनों के मुताबिक संदीप पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था और अभी अविवाहित था। युवक की अचानक हुई मौत से मां, पिता और भाइयों का रोरोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर फैलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सीएचसी ऊंचाहार पहुंची। ऊंचाहार कोतवाल ओपी राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *