Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ

Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ

Raksha Bandhan 2026 Eye Makeup: रक्षाबंधन आने ही वाला है और यह हर भाईबहन के लिए एक खास दिन होता है। भाईबहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार में लड़कियां अपने लुक को लेकर बेहद सजग रहती है और महीनों पहले से ही राखी की तैयारियां शुरु कर देती हैं।

Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ

जब लुक की बात हो रही हैं, तो मेकअप की भी होगी और मेकअप में आंखों का मेकअप पूरे चेहरे की सुंदरता को बदल देता है। इस स्टोरी में आपको आई मेकअप से जुड़ी जानकारी देंगे, जो आपके फेस्टिव ग्लैम में चार चांद लगा देंगे।

रोड गोल्ड आई मेकअप

राखी पर स्टाइलिश दिखने के लिए आप शिमरी और रोज गोल्ड आई मेकअप चुन सकती हैं। ऐसे में, आपको आंखों पर रोज गोल्ड आई शैडो के साथ ब्लैक आई लाइनर लगाना होगा। आप चाहें, तो लोवर लैशलाइन पर भी रोज गोल्ड आई शैडो या ग्लिटर अप्लाई कर सकती हैं। ध्यान रहे कि कंप्लीट लुक के लिए इसके बाद मस्कारा लगाना बिल्कुल न भूलें।

मैट फिनिश आई मेकअप

रक्षाबंधन पर अगर आप कोई हैवी सूट पहनने का सोच रही हैं, तो बोल्ड लुक के लिए मैट आई मेकअप अच्छा लग सकता है। बारिश के मौसम में यह मेकअप लुक गर्मी और उमस के लिए भी एकदम बेस्ट है, क्योंकि यह काफी देर तक टिका रहेगा और आपकी ड्रेस का लुक भी खराब नहीं होगा। ऐसे में, आपको लाइट आइशैडो के साथ बोल्ड आईलाइनर और हल्का ब्लश यूज करना होगा।

आई मेकअप

स्मोकी आईज

स्मोकी आईज सदाबहार फैशन ट्रेंड में रहता है। इस रक्षाबंधन पर आप इसे भी चुन सकती हैं। सबसे पहले आपको अपर और लोअर लैशलाइन पर डार्क काजल लगाना होगा और फिर स्केच आईलाइनर यूज करना होगा। ध्यान रहे, कि स्मोकी लुक के लिए लिक्विड की बजाय जेल या स्केच आईलाइनर बेस्ट होता है। आखिर में आई बड की मदद से स्मज कर लें और काजल लगाकर लुक को कंप्लीट कर लें।

बोल्ड आई लाइनर

लाइनर शार्प जॉ लाइन वाली लड़कियों पर अधिक फबता है, क्यों यह उनके जॉ लाइन को भी खूबसूरती से निखारता है। इसमें आईशैडो से अधिक आई लाइनर का इस्तेमाल अधिक होता है। लुक को ग्लैमरस बनाने में हैवी लाइनर लगाना भी काफी अच्छा ऑप्शन है। खासतौर से तब जब आपके पास मेकअप के लिए ज्यादा वक्त न हो और जल्दबाजी में तैयार होना हो।

आई मेकअप

इन बातों का रखें ख्याल

यदि आपको चाहिए, तो गहरे स्मोकी आई मेकअप की बजाय हल्के ब्लेंडेड आईशैडो, सॉफ्ट आईलाइनर और नाजुक शिमर का चयन करना चाहिए। इसके साथ ही भारतीय स्किन टोन पर शैम्पेन गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्रॉन्ज और सॉफ्ट ब्राउन जैसे शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं और लगभग हर तरह के ब्राइडल आउटफिट के साथ आसानी से मेल खाते हैं।

इसके साथ ही आईब्रो का भी ध्यान रखना जरूरी है। आइब्रो को जरूरत से ज्यादा गहरा या शार्प बनाने की बजाय उन्हें हल्के हाथों से भरें, ताकि चेहरा नेचुरल और बैलेंस दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *