Rampur News : नवाबी दौर की 150 वर्ष पुरानी मस्जिद पर मंडराया ध्वस्तीकरण का खतरा

Rampur News : नवाबी दौर की 150 वर्ष पुरानी मस्जिद पर मंडराया ध्वस्तीकरण का खतरा
Rampur News : नवाबी दौर की 150 वर्ष पुरानी मस्जिद पर मंडराया ध्वस्तीकरण का खतरा

रामपुर, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग ने 150 वर्ष पुरानी मस्जिद के मुतवल्ली को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर मस्जिद के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है। कहा कि मस्जिद लोक निर्माण विभाग के अहाते में बनी हुई है। दस्तावेज नहीं दिखाए गए तो मस्जिद का ध्वस्तीकरण भी कराया जा सकता है। हालांकि मस्जिद मुतवल्ली कोर्ट का सहारा लेने की बात कह रहे हैं।

मुतवल्ली शकील अहमद ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मस्जिद में नोटिस चस्पा कराया है और मस्जिद को अवैध करार दिया है। मस्जिद के मामले में कोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मस्जिद में 150 वर्ष से नमाज हो रही है। कहा कि यह मस्जिद नवाब के दौर की बनी हुई है। कहा कि नवाबों की दौर की यह मस्जिद पोर्टल पर चढ़ी हुई है। नोटिस में कहा गया है कि नमाजियों के आनेजाने से कार्यालय में दिक्कत होती है। कहा कि सोमवार शाम नोटिस दिया गया है और सात दिन का समय कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। कहा कि मस्जिद के निकट सड़क है और मस्जिद की बाउंड्री करा दी जाएगी। कहा कि जितने सवाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नोटिस में किए हैं उन सभी का जवाब दिया जाएगा। कहा कि रामपुर में नवाब के दौर के गऊखाना, हाथीखाना, फराशखाना, शहर कोतवाली और जेल में मस्जिदें बनी हुई हैं। कहा कि नवाबों ने अपने कर्मचारियों के लिए जगहजगह मस्जिदें तामीर कराई थीं। कहा कि आज इस मस्जिद के कागज मांगे जा रहे हैं कल को किसी दूसरी मस्जिद के कागज मांग लिए जाएंगे। सैकड़ों साल पुरानी मस्जिदों के कागज कहां से लाए जाएंगे। रामपुर रियासत नवाब की संपत्ति थी और उन्होंने जहां जरूरत महसूस की वहां मस्जिदों का निर्माण कराया था। कहा कि कागज का जवाब कागज से दिया जाएगा कोर्ट से इस मामले को लेकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *