Rampur News : रामपुर में गोकशी के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली 

Rampur News : रामपुर में गोकशी के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली 
Rampur News : रामपुर में गोकशी के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली 

अमृत विचार : रामपुर में गौवंशीय पशुओं की हत्या पर पुलिस ने तगड़ा एक्शन लिया है। तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसमें दो के पैर में गोली लगी है। एक आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तंचा, कारतूस और गोकशी का सामान बरामद किया है।

मामला गंज थाने का है। तीन अगस्तसोमवार को गौवंशीय पशु की हत्या करके, उसके अवशेष तालाब किनारे डालने का मामला सामने आया था। पुलिस ने गंज थाने में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच शुरू की। सोमवार रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गश्त पर थी।

रामपुर में गोकशी के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।

 

इंडा नहर के पास दो बाइकें आईं। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने बाइक पटरी की तरफ मोड़ दी। इस दौरान उसकी बाइक गिर गई तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

घेराबंदी में पुलिस पर झोंकी फायर

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दानिश पुत्र अफसर अली, जावेद उर्फ सलमान पुत्र लियाकत के पैर में गोली लग गई और जमीन पर गिर गए। एक अन्य आरोपी मोहम्मद मलिक कुरैशी पुत्र शौकत अली पकड़ा गया। पुलिस दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। उन्हें भर्ती कराया। इस तरह पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एक अन्य आरोपी आरिफ पुत्र भूरा उर्फ अतीक निवासी बंगला आजाद खां भाग गया।वह कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पूछताछ में आरोपियों ने गोकशी का अपराध स्वागत किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि सोमवार सुबह बमनपुरी गांव में स्टेडियम के पीछे, कुछदूरी पर तालाब है, जहां उन्होंने गोकशी की घटना को अंजाम दियाथा। पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनकर भाग गए। मांस नहीं ले जा सके थे।

आरोपी दानिश और जावेद पर कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीमें में प्रभारी निरीक्षक गंज पवन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, राहुल सिंह, हिमांशु सिघल व उपनिरीक्षक पुनित कांत, हेड कांस्टेबल, विनय कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार, धर्मेन्द्र सिंह व प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक दीपक मलिक प्रभारी एसओजी रामपुर टीम सहित उपनिरीक्षक हेमराज सिंह प्रभारी सर्विलांस रामपुर टीम के साथ शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *