
रामपुर, अमृत विचार। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 15 जनवरी से 30 जून तक 166 दिनों में छापामारी के दौरान 890 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है, इसके अलावा एक करोड़ 35 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विद्युत निगम की टीम ने मीटर को बाईपास कर लिए गए कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने एवं जुर्माने की कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। एसडीओ विद्युत कमर्शियल विकार अहमद ने बताया कि 15 जनवरी से जून तक बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान 890 घरों में चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ी गई थी। 890 लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है और एक करोड़ 35 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।