Rampur News : सैफनी पुलिस की मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Rampur News : सैफनी पुलिस की मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार, दो को लगी गोली
Rampur News : सैफनी पुलिस की मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

सैफनी, अमृत विचार। पुलिस ने गोकशी के लिए जा रहे गोवंशीय पशुओं की हत्या के मामले के फरार तीन आरोपियों को बुधवार की सुबह तड़के में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा फायरिंग के जवाब में की गई आत्मरक्षात कार्रवाई में दो आरोपी टांग में गोली लगने से घायल हो गए।जबकि एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। गोकशों की एक गोली पुलिस गाड़ी की खिड़की में लगी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बदमाशों के कब्जे से जिंदा बछड़ा,अवैध असलह, स्कार्पियो गाड़ी और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार,थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्कार्पियो गाड़ी से कुछ गोकश दुबारा घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं।जिसके बाद पुलिस ने तुरंत खरसौल और नौसना रोड पर चेकिंग शुरू करदी। इसी दौरान तेजी से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,जिससे एक गोली थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी की खिड़की में जा लगी।जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। और एक को दबोच लिया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पूछताछ में टांग में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों ने अपना नाम नाजिम कुरैशी पुत्र मुन्ना निवासी मुरादाबाद के ग्राम फतैहपुर खास,थाना मैनाठेर और जावेद पुत्र मौहम्मद उमर थाना सैफनी के सागरपुर गांव निवासी बताया है। इनके अलावा दबोचे गए तीसरे ने अपना नाम अमरोहा के थाना डिडौली के नीलीखेड़ी गांव निवासी मौ. सुहेल पुत्र मौ. फुरकान बताया है पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

बिचपुरी लालजी गांव के जंगल में दबे मिले थे 14 गोवंशीय पशुओं के सिर,पुलिस को थी आरोपियों की तलाश सैफनी 18 जुलाई को क्षेत्र के बिचपुरी लालजी गांव के जंगल में एक खेत के तीन गड्ढों में 14 गोवंशीय पशुओं के सिर दबे मिले थे।जिसके बाद गो रक्षा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल पासवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिसके बाद पुलिस की दो टीमें एसओजी एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही थीं।थाना प्रभारी पंकज पंत के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने कड़ाई से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों कासिम, सलीम, शब्बू और गजराम उर्फ टीटू के साथ मिलकर पिछले कुछ दिनों में ग्राम बिचपुरी और बड़ागांव क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं का वध कर उनके अवशेष गाड़ दिए थे और मांस बेच दिया था। पुलिस अब इनके फरार साथियों की तलाश में भी जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *