Rampur News : हरिद्वार से गंगाजल ला रही स्कूटी सवार मांबेटी की सड़क हादसे में मौत

Rampur News : हरिद्वार से गंगाजल ला रही स्कूटी सवार मांबेटी की सड़क हादसे में मौत
Rampur News : हरिद्वार से गंगाजल ला रही स्कूटी सवार मांबेटी की सड़क हादसे में मौत

मिलक, अमृत विचार। रामपुर के मिलक क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरेली निवासी मांबेटी की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब परिवार हरिद्वार से गंगाजल लेकर दोपहिया वाहनों से अपने घर लौट रहा था। नींद की झपकी लगने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराने की बात सामने आ रही है।
  
जानकारी के अनुसार बरेली के पटेल नगर निवासी कपिल खंडेलवाल पासपोर्ट ऑफिस में कांट्रैक्टर का काम करते हैं। कपिल अपनी पत्नी तृप्ति गुप्ता बड़ी बेटी श्री छोटी बेटी दिव्या और बेटे कार्तिक के साथ रविवार को हरिद्वार गए थे। 

देर रात वे दोपहिया वाहनों से गंगाजल लेकर बरेली लौट रहे थे। तृप्ति और उनकी बड़ी बेटी श्री एक स्कूटी पर सवार थीं, जबकि कपिल अपनी दूसरी बेटी दिव्या और बेटे कार्तिक के साथ बाइक पर थे।

सोमवार सुबह करीब चार बजे मिलक क्षेत्र के लोहा गांव स्थित हाईवे पर नींद की झपकी लगने से स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार मां तृप्ति गुप्ता और बेटी श्री की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मां तृप्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, वहीं बेटी श्री के शव को परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमॉर्टम के घर भेज दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *