Sambhal News : आई जनरेशन मॉल में खाद्य विभाग का छापा, होटल और फूड आउटलेट को जारी किया नोटिस

Sambhal News : आई जनरेशन मॉल में खाद्य विभाग का छापा, होटल और फूड आउटलेट को जारी किया नोटिस

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रवर्तन टीम ने आई जनरेशन मॉल स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान एक होटल की रसोई में बिना आवश्यक विवरण वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का उपयोग मिलता पाया गया, जबकि एक अन्य फूड आउटलेट की रसोई में गंदगी मिलने और अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया।

सहायक आयुक्त ग्रेडद्वितीय मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान लेमन ट्री होटल की किचन का निरीक्षण किया गया। जांच में पैकेज्ड कच्चे खाद्य पदार्थ, जिनमें अरहर दाल सहित अन्य सामग्री शामिल थी, पर निर्माता का नाम, खाद्य लाइसेंस नंबर, बैच नंबर तथा अन्य अनिवार्य जानकारियां अंकित नहीं मिलीं। अधिकारियों ने इसे खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग एवं लेबलिंग संबंधी मानकों का उल्लंघन माना। मौके से अरहर दाल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही होटल प्रबंधन को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए गए कि जांच रिपोर्ट आने तक ऐसे खाद्य पदार्थों का उपयोग न किया जाए।

इसके बाद टीम ने मॉल में संचालित ”रोल एंड डोसा” फूड आउटलेट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रसोई में गंदगी पाई गई। इसके अलावा प्रतिष्ठान संचालक आवश्यक अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर विभाग ने नोटिस जारी करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *