Shahjahanpur Crime News: गौतम को बुलाकर ले गया समीर और चाकू से गोदमकर मार डाला! ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा हत्यारोपी

Shahjahanpur Crime News: गौतम को बुलाकर ले गया समीर और चाकू से गोदमकर मार डाला! ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा हत्यारोपी
Shahjahanpur Crime News: गौतम को बुलाकर ले गया समीर और चाकू से गोदमकर मार डाला! ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा हत्यारोपी

शाहजहांपुर, अमृत विचार : शाहजहांपुर में 20 साल के गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलवरों ने उनके सिर, कंधे और चेहरे पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। चीखपुकार के बीच हत्यारोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उधर, आरोपी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अकेले ही हत्या करने का दावा कर रहा है। इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटनाक्रम कांट थाना क्षेत्र के कमलैनपुर गांव का है। गौतम मौर्य साइकिल मिस्त्री हैं। जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास उनकी दुकान है। दिलावपुर चौराहे के पास गौतम का खेत है। दुकान बंद करने के बाद वह अक्सर अपनी फसल देखने जाया करते थे। आरोप है कि शुक्रवार को चार युवक गौतम मौर्य को चौराहे से गौतम मौर्य को लेकर गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

रात करीब 10 बजे के आसपास का वक्त है। गौतम मौर्य पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गौतम के सिर, कंधे और गले में कई गहरे घाव मिले हैं। झड़प में आरोपी भी घायल हुआ है। चीखपुकार के बीच ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। गौतम मौर्य खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़प रहा था। वहीं, हमलावर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और घेराबंदी करके पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, घायल गौतम को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही गौतम ने दम तोड़ दिया।

शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य हिरासत में लिए गए हैं। घटना की जांच के लिए एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो टीमें गठित करके जांच शुरू कर दी गई है।

मैंने अकेले ही की हत्या 

गौतम मौर्य के हत्यारोपी समीर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह दावा कर रहा है कि उसने अकेले ही गौतम की हत्या की है। समीर सैलून चलाता है। हत्या करके बाइक से भागने के दौरान उसे पकड़ा गया था। उधर घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है।

आधा किलोमीटर की दूरी पर घर

समीर और गौतम एक ही क्षेत्र के हैं। उनके घरों की दूरी कोई आधा किलोमीटर है। गौतम अपने मातापिता की इकलौते पुत्र थे। परिवार का आरोप है कि शनिवार समीर ने गौतम को कॉल करके बुलाया था। उसने पहले से ही हत्या की प्लानिंक कर रखी थी और इसी के तहत गौतम को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *