
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जल जीवन मिशन पानी की टंकी चलाने के लिए पड़े खुले तार से करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुवायां क्षेत्र के गांव गदिनिया निवासी वीरपाल यादव उम्र लगभग 60 वर्षीय लगभग 3 साल से बिल्सा गांव में जल जीवन मिशन योजना की तरफ से लगी पानी की टंकी पर चौकीदारी करता था। शनिवार को सुबह टंकी के खुले पड़े तार से करंट लग गया। वह वहीं ईंटों पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करते हुए टंकी पर पहुंचे उन्होंने उसे मृत पड़ा देखा।
कोतवाल राजेंद्र कुमार रावत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता नन्हू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि टंकी का संचालन कर रहे जेई और एजीएम ने समय रहते तार को ठीक नहीं कराया, जिस कारण उनकी लापरवाही के चलते यह घटना हो गई। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मृतक के भाई बबलू ने बताया है की वीरपाल रात की ड्यूटी करता था। उसकी पत्नी का नाम सरला है। उसके दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़े पुत्र का नाम अनूप, उससे छोटा अरविंद, पुत्री पूजा और ज्योति है।
ये भी पढ़ें