Shamli News : एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान ढेर, जवाबी फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल

Shamli News : एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान ढेर, जवाबी फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल
Shamli News : एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान ढेर, जवाबी फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल

लखनऊ, अमृत विचार शामली पुलिस ने बुधवार को अंतर्राज्यीय पुरस्कार घोषित एक लाख के इनामी अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक थाना झिंझाना एवं थाना बाबरी पुलिस एवं स्वॉट टीम द्वारा ग्राम रंगाना के निकट मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय पुरस्कार घोषित अपराधी फुरकान तथा उसके साथी की घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त फुरकान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी ऊन ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हेड कांस्टेबल घायल, अफसर बुलेटप्रूफ जैकेट से बचे

घटना में स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि प्रभारी निरीक्षक थाना झिंझाना, थाना प्रभारी बाबरी एवं प्रभारी स्वॉट टीम की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं, जिससे वे सुरक्षित रहे। अधिकारियों ने बताया कि फुरकान के विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी, एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 24 अभियोग पंजीकृत थे तथा वह एनडीपीएस एक्ट के एक अभियोग में 10 वर्ष के कारावास से दण्डित भी हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *