Shravasti News: दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज; बच्चे की मौत का भी दावा, पुलिस जांच में जुटी

Shravasti News: दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज; बच्चे की मौत का भी दावा, पुलिस जांच में जुटी

जमुनहा , अमृत विचार: मल्हीपुर क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न व प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद मल्हीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार उसका निकाह 19 अप्रैल 2024 को हुआ था। निकाह बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि जब वह शौच के लिए बाहर निकली तो उसके जेठ ने गलत नियत से उसे दबोच लिया, और खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब परिजन आए तो उल्टा पीड़िता को ही प्रताड़ित किया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसकी शिकायत पर आये बातचीत के लिए आए पीड़िता के भाई पर लाठीडंडों से हमला कर उसके भाई का पैर तोड़ दिया। इसके बाद अब पीड़िता से बाइक व नकदी की मांग की जाने लगी। पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अपना दूध पिलाने से रोका और डिब्बे का दूध पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अब पीड़िता को घर से निकालने व दूसरी शादी करने की धमकियां दी गई है।

एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस ने जंगली, सफीक, सलमान, नफीस, गुड़िया और राजिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर  मामले की जांच एसआई सत्यजीत राय को सौंपी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *