SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन
SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन
घर में WiFi का कनेक्शन होने के साथ ही ऑफिस में भी वाई फाई आसानी से मिल ही जाता है, जिसके कारण लोग लंबे समय तक मोबाइल रिचार्ज नहीं करते है। ऐसे कई लोग को न जाने कितने महीनों से मोबाइल नंबर को रिचार्ज नहीं कराते हैं। 
क्या आप भी अपने जियो मोबाइल नंबर को कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं? तो अब आप महंगे रिचार्ज को छोड़िए, बस जियो का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए सबसे बेहतरीन है। खासतौर पर यह प्लान उन यूजर्स के लिए जो कि रोजाना ज्यादा इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ती या घर में Wifi लगा हुआ है, लेकिन कॉलिंग और जरुरी कनेक्टिविटी चाहिए, तो आप इस प्लान के साथ जा सकते हैं।
28 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी
जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 189 रुपये है और इसमें आपको पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही पूरे प्लान में यूज करने के लिए आपको कुल 300 SMS भेजने की सुविधा दी जाएगी।
प्लान में डेटा बेनिफिट्स भी
इस प्लान की बात करें, तो इस प्लान में आपको पूरे 28 दिनों के लिए टोटल 2GB हाईस्पीड डेटा भी देखने को मिलता है। लेकिन ये कोई डेली डेटा वाला प्लान नहीं है, इसलिए पूरा 2GB डेटा वैलिडिटी के दौरान कभी भी यूज कर सकते हैं। लिमिटेड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन हर स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
डिजिटल सुविधा भी मिलेगी
दरअसल, इस प्लान में आपको कॉलिंग और डेटा के साथ ही कई डिजिटल सर्विस भी मिलेगी। यूजर्स बिना एक्स्ट्रा कॉस्ट के इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी तमाम सर्विसेज का यूज कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *