Sitapur News : एकेडमिक निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sitapur News : एकेडमिक निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Sitapur News : एकेडमिक निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सीतापुर, अमृत विचार। पिसावां थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में एकेडमिक निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक प्रमोद गौतम की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। विद्यालय परिसर में निरीक्षण के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे उनके चेहरे पर भी चोट लग गई। साथी शिक्षकों और कर्मचारियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमोद गौतम मूल रूप से हापुड़ जनपद के निवासी थे। वर्ष 2015 में उनकी पहली नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय अमानुल्लापुर में हुई थी। सितंबर 2018 से वह प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय और शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पिसावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *