
सीतापुर। लखनऊबरेली हाईवे पर एक ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान ट्रक का एक टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
आग बुझाते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट
फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पानी की बौछार कर रही थी। इसी दौरान भीषण गर्मी के कारण ट्रक का टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोगों और दमकलकर्मियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, दमकलकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए आग बुझाने का काम जारी रखा और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को डायवर्ट किया गया और लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर रखा गया। इससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।
शॉर्ट सर्किट या ब्रेक शू गर्म होने की आशंका
थाना प्रभारी खैराबाद एके सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में ट्रक में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या ब्रेक शू के अत्यधिक गर्म होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।