Sitapur News : सीतापुर में असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sitapur News : सीतापुर में असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Sitapur News : सीतापुर में असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सीतापुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत नगर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे, कारतूस, उपकरण और कूट रचित नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी अंकुर अग्रवाल के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह व सीओ सिटी कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने 22वीं वाहिनी एनसीसी कैंपस के पास से चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तंबौर निवासी इमरान पुत्र अमीन को दबोचा। तलाशी में तीन तमंचे मिले।

आरोपी की निशानदेही पर ग्रास फार्म के अंदर झाड़ियों में चल रही तमंचा फैक्ट्री पर दबिश देकर निसार पुत्र मेंहदी निवासी तम्बौर को गिरफ्तार किया। मौके से 315 व 12 बोर के तमंचे, कारतूस, भट्ठी, धौंकनी, वर्मा मशीन व अन्य औजार बरामद हुए। सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम को एसपी द्वारा 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

चार जनपदों में दर्ज है कई अभियोग

पकड़े गए दोनों आरोपी थाना तम्बौर के पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर हैं। इमरान उर्फ कालिया पर सीतापुर, बहराइच, खीरी, गोंडा व सिद्धार्थनगर में दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *