span class=”tred”>लखीमपुर खीरी : लापता ईरिक्शा चालक का सुराग न मिलने पर परिजनों का SP दफ्तर पर हंगामा

span class=”tred”>लखीमपुर खीरी : लापता ईरिक्शा चालक का सुराग न मिलने पर परिजनों का SP दफ्तर पर हंगामा
span class=”tred”>लखीमपुर खीरी : लापता ईरिक्शा चालक का सुराग न मिलने पर परिजनों का SP दफ्तर पर हंगामा

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पांच दिन से लापता ईरिक्शा चालक विनीत कुमार का अब तक कोई सुराग न मिलने से परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए और पुलिस पर मामले में गंभीरता से कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रदर्शनकारी एसपी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और विनीत की बरामदगी की मांग करने लगे। काफी देर तक चले धरनाप्रदर्शन और हंगामे के बाद एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

फरधान थाना क्षेत्र के सूरज सराय गांव निवासी पंकज कुमार के मुताबिक उसका 31 वर्षीय भाई विनीत कुमार तीन अगस्त की सुबह करीब आठ बजे ऑटो चलाने के लिए लखीमपुर आया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। तलाश के दौरान परिजनों को ईरिक्शा भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास लावारिस हालत में मिला। परिजनों के अनुसार उसकी बैटरी भी नहीं थी। चालक का अचानक लापता होना, ऑटो का दूसरे स्थान पर लावारिस मिलना और बैटरी गायब होना परिजनों के लिए गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ईरिक्शा किस परिस्थिति में वहां पहुंचा और उसकी बैटरी कब और कैसे गायब हुई, इसकी जांच से अहम सुराग मिल सकते हैं।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अपहरण की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज करने तक ही कार्रवाई सीमित रखी। पांच दिन गुजर जाने के बावजूद विनीत का कोई सुराग न मिलने से परिवार में बेचैनी बढ़ती गई। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार के लोग एसपी कार्यालय पहुंच गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। महिलाओं का कहना था कि पांच दिन से परिवार अपने बेटे और भाई की तलाश में भटक रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले को केवल गुमशुदगी तक सीमित न रखा जाए, बल्कि अपहरण की आशंका समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाए। साथ ही ईरिक्शा लावारिस मिलने और बैटरी गायब होने की घटना को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया जाए।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विनीत की तलाश और घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। भरोसा दिलाया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच करेगी और विनीत को जल्द तलाशने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।

ईरिक्शा चालक की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पवन गौतम, एएसपी पूर्वी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *