Sultanpur News: धान की रोपाई कराने दिल्ली से आए युवक समेत दो की मौत, घर से महज 100 मीटर दूर काल बनकर आई बाइक

Sultanpur News: धान की रोपाई कराने दिल्ली से आए युवक समेत दो की मौत, घर से महज 100 मीटर दूर काल बनकर आई बाइक
Sultanpur News: धान की रोपाई कराने दिल्ली से आए युवक समेत दो की मौत, घर से महज 100 मीटर दूर काल बनकर आई बाइक

सुलतानपुर,  अमृत विचार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसाबगियागांव मार्ग पर स्थित तहसील मुख्यालय ओडौली के पास शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक बालबाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शिव बालक पुत्र पन्नालाल शुक्रवार को अपनी बहन के घर कुर्मी बिजौली गए थे। रात करीब नौ बजे वह शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। ओडौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे ओडौली अठैसी निवासी बम्बहादुर यादव से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव बालक और बम्बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठा शिवम सुरक्षित बच गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बम्बहादुर यादव दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह धान की रोपाई कराने के लिए पांच दिन पहले गांव आए थे और शुक्रवार रात दिल्ली लौटने के लिए निकले थे। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी नीलू तथा तीन बेटे विशाल, ऋषभ और नैतिक हैं।

वहीं, शिव बालक खरकपुर में मोटरसाइकिल मरम्मत का काम कर परिवार का भरणपोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता, बेटी अंशिका तथा बेटे अंश और शनि हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्रभारी कोतवाल विवेक राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *