Sultanpur News: शाहगंज चौकी में पुलिस के सामने BJP महिला नेता युवक को जड़ा थप्पड़, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी में भाजपा नेत्री द्वारा एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और कानूनव्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि यदि पुलिस चौकी के भीतर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किसी व्यक्ति के साथ मारपीट होती है और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है, तो यह कानून के राज पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है।

राणा ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि पुलिस चौकी न्याय दिलाने का स्थान है, न कि किसी को अपमानित करने का मंच। 

 वहीं जिला महासचिव ममनून आलम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। घटना को लेकर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में हुई घटना की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *