Sultanpur News : शाहगंज चौकी में BJP महिला नेता ने युवक को जड़ा थप्पड़, पुलिसकर्मी बने रहे मूकदर्शक, जानें पूरा मामला

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नगर कोतवाली क्षेत्र की शाहगंज पुलिस चौकी के भीतर एक युवक को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही हैं। घटना के दौरान चौकी प्रभारी अविनाश चंद्र भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वीडियो में वे हस्तक्षेप करते नजर नहीं आते। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। 

वायरल वीडियो के अनुसार, पूजा कसौधन युवक पर निगरानी रखने का आरोप लगाते हुए उसे थप्पड़ मारती हैं और कथित तौर पर कहती हैं, “आज से औकात भूल जाओगे।” वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि घटना पुलिस चौकी के भीतर हुई और मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। फिलहाल, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस या भाजपा की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है।

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *