Sultanpur News : SDM के तबादले की मांग पर आरपार, छठे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता; तहसील से सड़क तक निकाला विरोध मा

Sultanpur News : SDM के तबादले की मांग पर आरपार, छठे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता; तहसील से सड़क तक निकाला विरोध मा
Sultanpur News : SDM के तबादले की मांग पर आरपार, छठे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता; तहसील से सड़क तक निकाला विरोध मा

 लंभुआ/सुलतानपुर, अमृत विचार। तहसील लंभुआ में कथित भ्रष्टाचार और एसडीएम के कार्य व्यवहार के विरोध में बार एसोसिएशन लंभुआ का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के छठे दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी रखी। बार एसोसिएशन ने साफ किया कि एसडीएम लंभुआ का स्थानांतरण होने तक आंदोलन और न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

तहसील से दुर्गापुर मार्ग तक निकाला विरोध मार्च

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसागर पाठक एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। यह जुलूस लंभुआ से दुर्गापुर जनपदीय मार्ग तक पहुंचा, जहां अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराई।

‘मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन’

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम के स्थानांतरण तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित, वादकारियों को परेशानी

लगातार छह दिनों से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल का असर तहसील के न्यायिक कार्यों पर भी पड़ रहा है। न्यायिक कार्य ठप होने से वादकारियों को विभिन्न मामलों में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसागर पाठक, महामंत्री समेत वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ शुक्ला, गुलाब शुक्ला, पी.एन. सिंह, राम आसरे प्रजापति, के.पी. सिंह, केदारनाथ यादव, पुनीत मिश्रा, रविंद्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *