Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल

Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल

Easy Switch Board Cleaning : घर की सफाई करते समय लोग फर्श, फर्नीचर और खिड़कियों पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन स्विच बोर्ड अक्सर नजरअंदाज हो जाते है। जिसकी वजह से ये काले पड़ जाते हैं और काफी गंदे दिखते हैं। फिर इसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में लोग अलग अलग तरह क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गंदे काले पड़े स्विच बोर्ड को आसानी से साफ कर सकते हैं।

Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल

स्विच बोर्ड को सफाई करने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय

  • सफेद टूथपेस्ट से करें सफाई

अगर स्विच बोर्ड पर हल्की गंदगी या पीलेपन की परत जम गई है, तो साधारण सफेद टूथपेस्ट सबसे आसान उपाय है। पुराने टूथब्रश परसा टूथपेस्ट लगाकर स्विच बोर्ड के किनारों और कोनों को धीरेधीरे साफ करें। इसके बाद सूखे और साफ कपड़े से पोंछ लें। इससे स्विच बोर्ड पहले की तुलना में ज्यादा साफ और चमकदार नजर आएगा।

  • नींबू और नमक का मिश्रण

यदि पर गंदगी ज्यादा जमी हुई है तो नींबू और नमक का मिश्रण कारगर साबित हो सकता है। नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड जिद्दी मैल को ढीला करने में मदद करता है, जबकि नमक हल्के स्क्रबर की तरह काम करता है।

आधे कटे नींबू पर थोड़ासा नमक छिड़कें और उससे स्विच बोर्ड को हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें। यह तरीका बिना प्लास्टिक को नुकसान पहुंचाए सफाई करने में मदद करता है।

  • नेल पॉलिश रिमूवर से हटाएं दाग

एक रुई के फाहे पर थोड़ा सा रिमूवर लें और दागों पर रगड़ें। ध्यान रखें कि रुई गीली हो, उससे लिक्विड टपकना नहीं चाहिए। नेल पेंट रिमूवर से रगड़कर स्विच बोर्ड साफ करें।

  • शेविंग क्रीम से हटाएं दाग

फोम वाली को स्विच बोर्ड पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे बोर्ड बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।

  • इरेज़र से करें साफ

स्विच पर उंगलियों के काले निशानों को मिटाने के लिए रबर का इस्तेमाल करें। यह बहुत प्रभावी और सुरक्षित तरीका है। इससे हल्की गंदगी आसानी से साफ हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *