Toyota Hilux 2026 की जल्द होगी एंट्री, नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ मचाएगी धमाल

Toyota Hilux 2026 की जल्द होगी एंट्री, नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ मचाएगी धमाल

नई जनरेशन की 2026 टोयोटा हिलक्स कल 28 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी. पिछली जनरेशन का मॉडल मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था. अब नौवीं जनरेशन की हिलक्स बिल्कुल नए फीचर्स से लैस और प्रीमियम केबिन के साथ काफी नए डिजाइन में आने वाली है.

Toyota Hilux 2026 की जल्द होगी एंट्री, नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ मचाएगी धमाल

2026 टोयोटा हिलक्स की कीमत

नई जनरेशन की की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में काफी बढ़ने की उम्मीद है. आठवीं जनरेशन के मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये के बीच थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई हिलक्स की एक्सशोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच होगी.

2026 टोयोटा हिलक्स इंजन

नई जनरेशन की उसी IMV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जिस पर हिलक्स बनी है. इसमें वही 2.8लीटर डीजल इंजन होगा जो 204 हॉर्सपावर और 420 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने पर टॉर्क बढ़कर 500 एनएम हो जाता है. 4×4 AWD सिस्टम और लोरेंज ट्रांसफर केस स्टैंडर्ड तौर पर मिलने की संभावना है. इस बार हिलक्स डीजल में नया 48V माइल्डहाइब्रिड सिस्टम भी मिल सकता है.

2026 टोयोटा हिलक्स इंटीरियर

भारत में बिकने वाली नई जनरेशन हिलक्स का इंटीरियर अंतरराष्ट्रीय मॉडल के समान होगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें फिजिकल बटन वाला 3स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का फुली डिजिटल टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले होगा. हार्ड प्लास्टिक की जगह, नई हिलक्स में लेटेस्ट लैंड क्रूज़र प्राडो से प्रेरित प्रीमियम केबिन लेआउट दिया गया है।.

डबलकैब हिलक्स में पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक , एम्बिएंट लाइटिंग, डुअलज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लवबॉक्स मिल सकते हैं. नई टोयोटा हिलक्स में रडार और कैमरा, ड्राइवर असिस्टेंस सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट और दूसरे फीचर्स शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *